{"_id":"6612c5177ed756f8e308aa30","slug":"gumdeshs-famous-chaitola-fair-will-start-from-the-first-navratri-champawat-news-c-229-1-shld1010-107049-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पहली नवरात्र से शुरू होगा गुमदेश का प्रसिद्ध चैतोला मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पहली नवरात्र से शुरू होगा गुमदेश का प्रसिद्ध चैतोला मेला
Sun, 07 Apr 2024 09:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 07 Apr 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के गुमदेश के प्रसिद्ध चैताेला मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में चौमू् चौखाम बाबा मंदिर समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी की अध्यक्षता बैठक हुई। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजन समिति की बैठक में क्षेत्रीय युवाओं को दायित्व सौंपे गए।
उन्होंने बताया कि पहली नवरात्र नौ अप्रैल को चैतोला मेले का उद्घाटन होगा जिसमें देवडांगर पंचेश्वर गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना करेंगे। मेला शुरू होने के बाद हर दिन शाम को चौखाम बाबा मंदिर में वीर रस पर आधारित ढुस्कों का गायन और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 18 अप्रैल दशमी पर चौमू देवता का सिंहासन डोला मुख्य मंदिर से मड़ गांव की ओर प्रस्थान करेगा।
19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव मतदान के दिन मुख्य मेला लगेगा जिसमें 11 गांवों के जत्थे चमू देवता मंदिर चमदेवल में आकर बारी-बारी से मंदिर की परिक्रमा करेंगे। 20 अप्रैल को व्यापारिक मेला लगेगा। संचालन कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह धौनी ने किया। वहां पंडित शंकर दत्त पांडेय, प्रेम सिंह धौनी, युगल किशोर धौनी,देव सिंह धौनी, ईश्वर सिंह धौनी, प्रेम सिंह पुजारी, नर सिंह धौनी, महेंद्र प्रताप सिंह धौनी, शंकर चंद आदि थे।संवाद