{"_id":"63fcf62b5d3feb037104b334","slug":"grocery-store-champawat-news-c-8-1-66968-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: परचून की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: परचून की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
Mon, 27 Feb 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे गुमदेश के खालगढ़ा में परचून की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। साथ ही भवन को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। लोगों ने प्रशासन से पीड़ितों को राहत सहायता देने की मांग की है।
रविवार रात खालगढ़ा बाजार में मदन सिंह अधिकारी निवासी टमटकांडे की दुकान में अचानक आग लग गई। मदन शाम को करीब सात बजे दुकान बंद कर घर गया था। रात करीब 11 बजे पड़ोस के विनोद ने धुंआ उठता देखा तो उन्होंने शोर मचाने के साथ आसपास के लोगों और दुकान स्वामी को घटना की सूचना दी। दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद लोहाघाट से दमकल कर्मियों ने मौके में पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन दुकान का सारा सामान जल गया। आग लगने से भवन स्वामी लक्ष्मण सिंह को भी भारी नुकसान हुआ है।
ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी ने बताया कि सोमवार को राजस्व उपनिरीक्षक ने मौका मुआयना किया है। गुमदेश संघर्ष समिति के अधिकारी और ग्राम प्रधान प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता ने बताया कि दुकान स्वामी को करीब दो लाख से अधिक और भवन स्वामी को भी साढ़े तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।