फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Griff's bicycle rally concluded from Tawaghat after reaching Tanakpur

तवाघाट से टनकपुर पहुंच कर संपन्न हुई ग्रिफ की साइकिल रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Griff's bicycle rally concluded from Tawaghat after reaching Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना से बचाव और सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर तवाघाट से शुरू हुई ग्रिफ की साइकिल रैली 406 किमी. का सफर तय कर शुक्रवार को टनकपुर पहुंच कर संपन्न हुई। ग्रिफ के 61 वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां हीरक परियोजना मुख्यालय में साइकिल रैली के प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के राष्ट्र व्यापी अभियान के तहत ग्रिफ ने गत दो मई को तवाघाट से कोरोना से बचाव और सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए साइकिल रैली शुरू की थी। जो शुक्रवार को यहां हीरक परियोजना मुख्यालय पहुंच कर संपन्न हुई। रैली में ग्रिफ के सहायक अधिशासी अभियंता विपुण वर्मा के नेतृत्व में निकली रैली में सुजीत सिंह, दीप कुमार, हैप्पी, सुरेंद्र आदि शामिल थे, जो तवाघाट से जौलजीबी, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, लोहाघाट, चंपावत होते हुए छह दिन में 406 किमी. की यात्रा पूरी कर टनकपुर पहुंचे। ग्रिफ की हीरक परियोजना के मुख्य इंजीनियर माधव प्रसाद, सीनियर इंजीनियर डॉ.के सिंह आदि अधिकारियों और जवानों ने रैली का स्वागत किया। मुख्य इंजीनियर ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर शाबासी दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर ग्रिफ के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed