फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Grape cultivation will increase the economic potential of the bunch

Champawat News: अंगूर की खेती से बढ़ेगा आर्थिकी का गुच्छा

Wed, 20 May 2026 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 20 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Grape cultivation will increase the economic potential of the bunch
जीवन वर्ती
विज्ञापन

चंपावत। सीमांत जिले में अंगूर की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा बनेगी। जिले के 362 किसान अंगूर की बागवानी विकसित करेंगे। उद्यान विभाग ने जिले में अंगूर उत्पादन के लिए योजना तैयार की है। योजना के तहत चंपावत ब्लॉक के चल्थी और पाटी ब्लॉक के रीठासाहिब क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में अंगूर की बागवानी विकसित की जाएगी।

सीमांत जिला चंपावत भौगोलिक और जलवायु की दृष्टि से अंगूर की खेती के लिए अनुकूल हैं। उद्यान विभाग ने जिले में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में नई योजना तैयार की है। योजना के तहत चल्थी और पाटी ब्लॉक के रीठासाहिब क्षेत्र के 11 ग्राम पंचायतों की करीब 11 हेक्टेयर भूमि पर अंगूर की बागवानी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

बागवानी को विकसित करने के लिए करीब चार लाख रुपये अंगूर के पौधों पर खर्च होंगे। धनराशि के लिए प्रस्ताव जिला योजना में रखा गया है। 362 किसानों को इस योजना से जोड़ा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। धनराशि मिलते ही चयनित किसान जुलाई से अगस्त तक अंगूर के पौधों का रोपण कार्य शुरू करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में होगी बागवानी विकसित
चल्थी, अमोड़ी, सिलाड़, नौलापानी और बेलखेत ग्राम पंचायतों में अंगूर की बागवानी विकसित की जाएगी। यहां योजना से 210 किसानों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा पाटी ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों चौड़ा मेहता, चौरापित्ता, कुलयालगांव, मछियाड़, साल और परेवा में भी अंगूर की बागवानी विकसित की जाएगी। यहां 152 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाएगा।

कोट
चंपावत जिले के कुछ क्षेत्र भौगोलिक और जलवायु की दृष्टि से अंगूर की खेती के लिए अनुकूल हैं। बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से नई योजना तैयार की गई है। योजना के तहत चंपावत ब्लॉक के चल्थी और पाटी ब्लॉक के रीठासाहिब क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों में अंगूर की बागवानी विकसित की जाएगी। - मोहित मल्ली, जिला उद्यान अधिकारी, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed