फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Grand campaign started to check pregnant women

Champawat News: गर्भवतियों की जांच के लिए महाअभियान शुरू

Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 03 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Grand campaign started to check pregnant women
चंपावत। जिले में गर्भवतियों की जांच के लिए पल्स मेगा एनीमिया जांच महाअभियान शुरू हो गया है जो 10 फरवरी तक जारी रहेगा। सोमवार को जिला अस्पताल में अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रकाश तिवारी ने किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया या खून की कमी से मां का स्वास्थ्य प्रभावित होने के साथ ही गर्भस्थ शिशु को भी दिक्कत होती है। ऐसे मामलों में कई बार बच्चों में जन्म से ही कई शारीरिक विकार हो जाते हैं। इसके लिए सभी ब्लॉकों में उपचार केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, सुनील पुनेठा, अन्नू अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल में मरीजों की मदद की
टनकपुर (चंपावत)। सचिव जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर पीएलवी अधिकार मित्रों ने उप जिला अस्पताल में स्टाफ, मरीज और लोगों को विधिक जानकारी दी। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के तरीके और हेल्प लाइन नंबर 1930 के बारे में बताया। वहां भर्ती मरीजों से जानकारी ली और लीगल क्लीनिक में मरीजों की मदद की। इस दौरान पीएलवी अधिकार मित्र बिजेंद्र अग्रवाल, पीएलवी अधिकार मित्र किरन गहतोड़ी, हरीश चंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत

बनबसा (चंपावत)। बनबसा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डाॅ. योगेश जोशी ने बताया कि इन दिनों लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है। कहा कि सुबह शाम ठंड है और दोपहर तेज धूप होने से बीमार पड़ने का खतरा है। कहा कि बाहर से आने पर एकदम से कपड़े नहीं उतारने चाहिए। पसीना आने पर और धूप में बैठते समय केवल स्वेटर ही उतारें। सोमवार को बनबसा में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed