{"_id":"7431d4c46d648d31e453ad83218aa9bf","slug":"gp-s-negligence-heavily-on-revenue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग की लापरवाही ग्राम पंचायत पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग की लापरवाही ग्राम पंचायत पर भारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से लगी पुनेठी ग्राम पंचायत में राजस्व विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। यहां वर्ष 2014 में युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल मैदान निर्माण के लिए एक लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्तावित भूमि में पटवारी की ओर से चीड़, नाशपाती के पेड़ होने, पेयजल लाइन होने के कारण भूमि को खेल मैदान के लिए अनुपयुक्त बताने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
जिसके बाद ग्राम पंचायत में प्रस्तावित खेल मैदान का मामला लटक गया है। प्रधान शांति जोशी का कहना है कि उन्होंने एसडीएम को भूमि का नक्शा आदि कागजात तैयार कर दे दिए गए थे लेकिन पटवारी की गलत रिपोर्ट के बाद ग्रामीणों की ओर से एक बार फिर से डीएम, एसडीएम को मेजरनामा दिया जा चुका है, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
प्रधान का कहना है कि इससे पूर्व पटवारी के किसानों को राहत चेक न देने आदि शिकायतों के प्रार्थना पत्र पर भी जिला प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि यदि इस मामले में जल्द ही संबंधित पटवारी पर कार्रवाई नहीं की गई तो ग्राम प्रधान संगठन के माध्यम से धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन