फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Governor delighted to see the beauty of Mayawati Ashram

मायावती आश्रम की सुंदरता को देखकर प्रसन्न हुई राज्यपाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Governor delighted to see the beauty of Mayawati Ashram
लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती परिसर का भ्रमण करती राज्यपाल बेबी रानी मौर्य। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य चंपावत जिले के दो दिनी भ्रमण के तहत सोमवार को लोहाघाट के अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचीं। इस दौरान राज्यपाल मौर्य आश्रम की सुंदरता को देखकर अभिभूत नजर आईं। आश्रम पहुंचने पर प्रबंधक स्वामी सुह्दयानंद के नेतृत्व में संतों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
विज्ञापन

राज्यपाल बेबीरानी निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से हेलिकॉप्टर से फोर्ती खेल मैदान में बनाए गए हेलीपैड पर उतरीं। यहां से वह कार से अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचीं। आश्रम पहुंचने पर प्रबुद्ध भारत पत्रिका के संपादक स्वामी विरेशानंद ने स्वामी विवेकानंद द्वारा आश्रम में की गई ध्यान और साधना से राज्यपाल को अवगत कराया। इस दौरान राज्यपाल ने आश्रम के अस्पताल, गोशाला, पुस्तकालय और ध्यान कक्ष समेत आश्रम परिसर का भ्रमण किया। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस का इतिहास पढ़ा है। इसी से प्रेरणा लेकर वह लोहाघाट आई हैं। उन्होंने कहा कि चारों ओर से बांज और देवदार वृक्षों से घिरा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थल है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलें। देर शाम राज्यपाल मायावती से चंपावत की ओर रवाना हुईं। इस मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, डीएम एसएन पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम आरसी गौतम, स्वामी आत्ममयानंद, स्वामी गोपालनंद, स्वामी एकदेवानंद, राज्य सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा और नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
ध्यान कक्ष में की ध्यान साधना
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अद्वैत आश्रम मायावती के प्रबंधक स्वामी सुह्दयानंद की अगुवाई में ध्यान कक्ष में कुछ देर ध्यान लगाया।
अगली बार परिवार सहित करेंगी प्रवास
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य अद्वैत आश्रम मायावती की सुंदरता को देखकर काफी प्रफुल्लित नजर आईं। वह आश्रम के दृश्यों को देखकर खुद को फोटो खिंचवाने से नहीं रोक सकीं। राज्यपाल ने कहा कि अगली बार वह परिवार के साथ अद्वैत आश्रम मायावती में आकर प्रवास करेंगी। संवाद
रातोंरात सड़क पर बने गड्ढों को पाटा गया
मायावती-लोहाघाट मार्ग कई सालों से बदहाल पड़ा था। सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे होने से यहां हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के मायावती आश्रम से चंपावत के लिए कार से जाने के कार्यक्रम को देखते हुए लोनिवि और एनएच की ओर से रातोंरात सड़क पर बने गड्ढों को पाटा गया।

लोहाघाट को पालिका का दर्जा देने की मांग
लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत के चेयरमैन गोविंद वर्मा ने लोहाघाट आईं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को तीन सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में नगर पंचायत लोहाघाट को नगर पालिका का दर्जा देने, नगर की नजूल भूमि को फ्री-होल्ड करवाने और नगर में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरयू लिफ्ट योजना के निर्माण की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed