फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Government will not honor

जब तक चलेगा अनशन, नहीं लेंगे सरकारी सम्मान

Tue, 15 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 15 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन

पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) को लेकर केंद्र सरकार को खरी-खरी सुनाई गई। तय किया गया कि ओआरओपी के लिए जब तक जंतर मंतर में पूर्व सैनिक अनशन कर रहे हैं, तब तक चंपावत जिले का कोई भी पूर्व सैनिक सरकारी सम्मान ग्रहण नहीं करेगा।

विज्ञापन


लोहाघाट विकासखंड सभागार में पूर्व कर्नल सुरेश अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिक संगठन की न्याय पंचायत स्तरीय कार्यकारिणी गठित की गई। रौंसाल न्याय पंचायत के लिए पूरन चंद्र कोठारी, ढोरजा के लिए अमर सिंह, कोलीढेक के लिए त्रिभुवन चंद्र बगौली, बसकुनी से महावीर धौनी, भुमलाई में एनके पुनेठा, किमतोली में नारायण सिंह, लोहाघाट में खड़ग सिंह राना को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन


लोहाघाट में बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। तय किया गया कि लोहाघाट ब्लाक की बैठक हर माह की 16 तारीख को ब्लाक सभागार में होगी। इस दौरान पूर्व स्कवाड्रन लीडर मोहन चंद्र शर्मा, हयात सिंह अधिकारी, पूरन चंद्र, खड़क सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed