फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Govardhan Puja celebrated with pomp in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja celebrated with pomp in rural areas
गोवर्धन पूजा के मौके पर मड़ पसौली में कामधेनू वात्सल्य धाम ट्रस्ट में गोमाता की पूजा करते शंकर पा - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। जिला मुख्यालय चंपावत सहित लोहाघाट, पाटी और बाराकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्द्धन पूजा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों द्वारा गोमाताओं का पूजन कर उन्हें विभिन्न पकवान खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

सोमवार को नेपाल सीमा से लगे मड़ पसौली स्थित मां कामधेनु वात्सल्य सेवाधाम ट्रस्ट में गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई। ट्रस्ट के संचालक शंकर दत्त पांडेय द्वारा गो माताओं सजाकर उनकी आरती उतारी। उन्हें फूलों की मालाएं पहनाई गई। उसके बाद उन्हें विशेष पकवान, प्रसाद, फल आदि खिलाए। शंकर पांडेय ने बताया कि वह पिछले नौ सालों से लोहाघाट, चंपावत आदि स्थानों में लोगों द्वारा छोड़ी गई गायों की सेवा कर रहे हैं। वर्तमान में उनके ट्रस्ट में लोगों द्वारा छोड़ी गई करीब 125 से अधिक गायों का पालन पोषण किया जा रहा है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने गायों का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गाय के गोबर से गोवर्द्धन बनाकर पूजती हैं महिलाएं
चंपावत। पंडित बसंत बल्लभ पांडेय के अनुसार कार्तिक शुक्ल प्रतिप्रदा को गोवर्द्धन पूजा पर्व के रूप में मनाया जाता है। दिवाली के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ महिलाएं गाय के गोबर से गोवर्द्धन बनाकर उसको पूजती है। भगवान से परिवार की रक्षा की प्रार्थना करती हैं। मान्यता है कि इसी दिन देवराज इंद्र के घमंड को चूर करते हुए भगवान कृष्ण ने गोकुल वासियों के साथ गिरिराज गोवर्द्धन की पूजा की थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed