फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Got another fair special train from Bareilly

Champawat News: बरेली से एक और मेला स्पेशल ट्रेन की मिली सौगात

Thu, 25 Apr 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 25 Apr 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Got another fair special train from Bareilly
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में ट्रेन से उत्तर प्रदेश के विभिन्न नगरों से श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रतिदिन एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। टनकपुर से बरेली के लिए 28 अप्रैल से अगले आदेश तक ट्रेन का संचालन होगा जबकि मेला स्पेशल नाम से एक ट्रेन पहले से ही कासगंज से संचालित हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि 28 अप्रैल से ट्रेन संख्या 05307 टनकपुर से रात 21:30 बजे रवाना होगी। यह बनबसा 21:41 बजे, खटीमा 22:01 बजे, मझोला पकड़िया 22:15 बजे, न्यूरिया हुसैनपुर 22:28 बजे, पीलीभीत रात 23 बजे, बिजौरिया 23:46 बजे, इज्जतनगर 00:10 बजे, बरेली सिटी 00:30 बजे और रात 00:55 बजे बरेली जं. पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद यह ट्रेन बरेली जं. से रात में 2:25 बजे प्रस्थान कर बरेली सिटी 2:41 बजे, इज्जतनगर 2:58 बजे, भोजीपुरा 3:13 बजे, बिजौरिया 3:38 बजे, पीलीभीत 4:10 बजे, न्यूरिया हुसैनपुर 4:28 बजे, मझोला पकड़िया 4:39 बजे, खटीमा 5:07 बजे, बनबसा 5:33 बजे और टनकपुर 5:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
टनकपुर-मथुरा ग्रीष्मकालीन ट्रेन अब 31 दिसंबर तक चलेगी

यात्रियों की संख्या बढ़ी, ट्रेन का ठहराव और मार्ग पूर्ववत रहेगा
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-मथुरा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 05062/05061 अब 31 दिसंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को चलाई जाएगी। इस गाड़ी का मार्ग और ठहराव पूर्ववत रहेगा। पहले इस ट्रेन को 30 अप्रैल तक ही संचालित किए जाना था।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह के अनुसार 05062 ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन टनकपुर से 04:45 बजे चलेगी जो खटीमा से 05:10 बजे, पीलीभीत 05:42 बजे, भोजीपुरा 06:17 बजे, इज्जतनगर 06: 32 बजे, बरेली सिटी से 06:52 बजे, बरेली जं. से 07:02 बजे, बदायूं से 07:40 बजे, ऊझानी से 07:53 बजे, सोरो 08:20 बजे और कासगंज से 09:00 बजे चलेगी। सिकंदराबाद राव से 09:22 बजे, हाथरस सिटी 10:15 बजे और मथुरा कैंट से 11:08 बजे छूटकर मथुरा जं. 11:30 बजे पहुंचेगी।


वापसी में 05061 विशेष गाड़ी मथुरा जं. से 16:45 बजे प्रस्थान कर मथुरा कैंट से 16:55 बजे, हाथरस सिटी से 17:28 बजे, सिकंदरा राव 18:05 बजे, कासगंज से 18:30 बजे, सोरो 18: 55 बजे, ऊझानी से 19:22 बजे, बदायूं 19:35 बजे, बरेली जं. से 20:11 बजे, बरेली सिटी से 20:30 बजे, इज्जतनगर से 20:45 बजे, भोजीपुरा से 21:03 बजे, पीलीभीत से 21:47 बजे और खटीमा से 22:30 बजे छूटकर 23:10 बजे टनकपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed