{"_id":"a98f9eebfaf0f4dc4b351f56bbe876bc","slug":"gorkha-nagar-durga-festival-boom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोर्खानगर में दुर्गा महोत्सव की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोर्खानगर में दुर्गा महोत्सव की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के गोर्खानगर में दुर्गा महोत्सव की धूम मची है। महोत्सव के चलते यहां काफी चहल-पहल बनी है। महोत्सव में केएमवीएन के निदेशक मुन्ना ढेक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया। ढेक ने अपनी ओर से आयोजन समिति को 51 सौ रुपये का सहयोग दिया।
विज्ञापन
सभासद रमा गोर्खा की अध्यक्षता एवं शेखर गोर्खा के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन भूपाल मेहता, शैलेंद्र राय, रमेश मेहता, कुलदीप राय, सुरेश जोशी, सुरेश पाटनी, हसमत बाबा, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य गिरीश सोराड़ी ने आयोजकों के प्रयास को काफी सराहा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष बॉबी गोर्खा, संप्रीत हमाल, हरीश सार्की, ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, शरद गोर्खा, संजय कुमार, सचिन गोर्खा, दिनेश गोर्खा ने अतिथियों का स्वागत किया। दशहरे के अवसर पर यहां बृहस्पतिवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन