{"_id":"775cc03de833623597854d9689678589","slug":"goljyu-barefoot-in-the-service-of-the-resolution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलज्यू की सेवा में नंगे पांव रहने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलज्यू की सेवा में नंगे पांव रहने का संकल्प
सतीश जोशी ‘सत्तू’/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुदरती न्याय के लिए प्रसिद्ध गोरलदेव मूल मंदिर के महंत जगेंद्र नाथ ने गोलज्यू की सेवा में एक साल तक नंगे पांव रहने और बाल न कटाने का संकल्प लिया है। जिले में रिटायर्ड कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय घनानंद जोशी, बुजुर्ग नेता शिवराज चंद जैसे कई ऐसी शख्सियत रही हैं, जिन्होंने समाज से जुड़े मसलों के लिए अपने शरीर को साधने में कामयाबी हासिल की है। इनका समाज में असर भी पड़ा है।
विज्ञापन
कमांडर बोहरा ने उत्तरांचल राज्य का नाम उत्तराखंड करने की मांग को लेकर करीब 65 महीनों तक दाड़ी और बाल नहीं कटवाए। जबकि घनानंद जोशी ने देवीधुरा में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर वर्षो नंगे पांव चलते हुए आवाज उठाई। अब गोलज्यू मंदिर के महंत समाज कल्याण के लिए नंगे पांव चल रहे हैं। उनका कहना है कि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एसएस परंगाई ने जिस तरह निस्वार्थ अपने प्रयासों से गोलू देवता के मूल मंदिर का कायाकल्प किया है उससे प्रेरित होकर नंगे पांव रहने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन