फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gokul Bane Devi Dhura Degree College's student wing president

गोकुल बने देवीधुरा डिग्री कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष 

Sat, 07 Oct 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sat, 07 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gokul Bane Devi Dhura Degree College's student wing president
देवीधुरा डिग्रीकॉलेज में जीत का जश्न मनाते नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
 राजकीय डिग्री कॉलेज देवीधुरा के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी गोकुल राम अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने पुष्पा को 79 मतों से पराजित किया। गोकुल राम को 125 तथा पुष्पा को 46 मत मिले। चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर दिनेश महर, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर नीला अधिकारी, सचिव पद पर कमला आर्य, संयुक्त सचिव पद पर मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज बिष्ट, विश्व विद्यालय प्रतिनिधि पद पर नवीन कांडपाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। शनिवार को हुए छात्र संघ चुनाव में महाविद्यालय के 210 छात्र-छात्राओं में से 172 ने वोट डाले। जबकि एक मत अवैध पाया गया। प्राचार्य डा.एसके सिंह की देखरेख और चुनाव प्रभारी डॉ.पीके रिछारिया के दिशा-निर्देशन में सुबह 9.30 बजे से मतदान प्रकिया शुरू हुई।  चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में समिति के डॉ.नवीन चंद्र शर्मा, जगत सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र जोशी ने सहयोग किया। प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने निर्वाचित प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि पदों पर होगा सीधा मुकाबला 
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज मेें छात्रसंघ के  सात पदों के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों पर सीधा मुकाबला होगा। जबकि उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पदों पर एक-एक ही प्रत्याशी द्वारा नामांकन किए जाने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय  हो गया है। 
विज्ञापन


कालेज के प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की देखरेख और छात्रसंघ प्रभारी डॉ.प्रकाश लखेड़ा के दिशा-निर्देशन में शनिवार को नामांकन प्रकिया, नाम वापसी, नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की। छात्र संघ प्रभारी डॉ.लखेड़ा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए रोहित ढेक, विवेक सिंह पुजारी, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए नंदू अधिकारी, प्रगति पांडेय, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए कमल सिंह और प्रशांत कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पद पर पंकज कुमार विश्वकर्मा, सचिव पद पर पंकज चंद्र मुरारी, संयुक्त सचिव पद पर विनय पचौली और कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप चंद्र कलौनी  ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कला, वाणिज्य और  विज्ञान संकाय पद के लिए एक भी नामांकन नहीं भरा गया है। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पदों पर एक-एक ही प्रत्याशी द्वारा नामांकन कराए जाने से इनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। छात्रसंघ प्रभारी डॉ.लखेड़ा ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे से एक बजे तक मतदान, दो बजे से मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन प्रत्रों की जांच समिति में डॉ.तौफिक अहमद, प्रो.रूचिर जोशी, डॉ.रवि सनवाल, डॉ.अर्चना त्रिपाठी, डॉ.विद्या कुमारी, चंद्रा जोशी, डीएल पटवा, कमल सिंह ने सहयोग किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed