फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Glee celebrated the Festival of Lights

उल्लास से मनाया गया प्रकाश पर्व

Thu, 12 Nov 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा Updated Thu, 12 Nov 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
Glee celebrated the Festival of Lights

प्रकाश पर्व दिवाली जिलेभर में उल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने उपवास रखने के साथ ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी और विघ्नविनाशक गणेश का पूजन किया। रोशनी के अलावा घरों को तमाम तरीकों से सजाया गया। खुशी में बच्चों ने बम-पटाखे और फुलझड़ी जलाई। इस मौके पर उपहारों का आदान-प्रदान हुआ। पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दिवाली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से निपटा।

विज्ञापन


लोहाघाट और मैदानी क्षेत्र बनबसा में भी दिवाली हर्षोल्लास से मनी। शाम होते ही समूचा क्षेत्र में रोशनी से जगमगा उठा। लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर लोगों ने आतिशबाजी की। मिठाई विक्रेता अजय सिंह ठाकुर, परमजीत गांधी, किशन कापड़ी, अशोक अग्रवाल आदि ने बताया कि इस बार मिठाई की बिक्री कम रही। आतिशबाजी मार्केट भी हल्का रहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बार का दिवाली पर्व में कारोबारी उछाल भी खासी कम रही।
विज्ञापन


फायरब्रिगेड कर्मी लगातार पेट्रोलिंग करते रहे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुख्ता व्यवस्था की गई थी। फायर सर्विस अफसर केएस बिष्ट के अनुसार दिवाली बगैर किसी अनहोनी के निपटी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद टोलिया ने बताया कि पटाखे से किसी के झुलसने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनकपुर में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई भी दी। शहर समेत सभी गांवों में सजावट की गई। मकान बिजली की रोशनी से जगमग रहे। बृहस्पतिवार को गोवर्द्धन पूजन पर लोगों ने गायों की पूजा की। कई जगह भंडारों का आयोजन हुआ। सीताराम मंदिर में कमेटी ने भी गोवर्द्धन पूजा कर प्रसाद बांटा। विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी गोवर्धन पूजन में हिस्सा लिया। आयोजन में श्री श्री 1008 श्री चित्रकूट दास, पं. भोला प्रसाद, रमेश भगत, नरेश अग्रवाल, अंकित, सोनू, गिरजा सुमन, राजेश, विशाल, सौरभ आदि ने सहयोग दिया।

गोवर्द्धन पूजा पर हुई गायों की पूजा-अर्चना
चंपावत। दिवाली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गोवर्द्धन पूजा के तहत पशुपालकों ने गायों की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने गायों को तिलक लगाने के साथ उनके खुर धोए और स्नान कराया। गायों के गले में फूलों की मालाएं पहनाई गई तथा उन्हें घर में बने पूरी-पकवान भी खिलाए।


आज लगेगा भैया दूज का मेला

चंपावत। भाइयों की सलामती के लिए मनाए जाने वाले भैया दूज (यम द्वितीया) पर्व पर शुक्रवार को चंपावत मोटर स्टेशन में मेला लगेगा। मेले में शामिल होने के लिए बाहरी क्षेत्रों से दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। पहले यह मेला खर्ककार्की के बग्वाली मैदान में लगता था, लेकिन खर्ककार्की में बग्वाली मैदान का आकार सिमटने के साथ ही भैया दूज का मेला मोटर स्टेशन में लगने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed