फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Girl students visited Hot Air Balloon

गौरलचौड़ मैदान में आयोजित की गई हॉट एयर बैलूनिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Girl students visited Hot Air Balloon
ंपावत में हॉट बैलून में उड़ान के लिए सवार डीएम एसएन पांडेय, एडीएम टीएस मर्तोलिया और एसडीएम शिप्रा - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। गोरलचौड़ मैदान में मंगलवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हॉट एयर बैलूनिंग का आयोजन किया गया। पहले दिन 40 से 50 छात्राओं ने हॉट एयर बैलून से सैर की। डीएम एसएन पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में से जानकारी दी।
विज्ञापन

हॉट एयर बैलूनिंग रियल एडवेंचर लोहाघाट और एडवेंचर लर्वस पिथौरागढ़ की देखरेख में कराया जा रहा है। रियल एडवेंचर के आशीष जोशी ने बताया कि हॉट बैलूनिंग बुधवार को भी की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की बालिकाओं से इसमें बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करने को कहा। बताया कि इससे जिले के चारों ब्लॉकों की छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम सदर अनिल गर्ब्याल, एसडीएम पाटी शिप्रा जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, सीडीपीओ लोहाघाट लक्ष्मी पंत, सीडीपीओ पाटी आशा जोशी, महिला कल्याण अधिकारी ऊषा जोशी, नेहा गौड़, आशा सामंत, सोनू, चंदन, अशोक भंडारी, सुनील जोशी, सुरेश भट्ट, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed