{"_id":"6558eea32b3c36b55d088879","slug":"girl-from-haryana-found-in-lohaghat-teachers-house-champawat-news-c-229-1-shld1009-3423-2023-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा इश्क: इंस्टा पर दोस्ती के बाद शिक्षिका के प्यार में डूबी युवती, हरियाणा से भागकर पहुंची उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा इश्क: इंस्टा पर दोस्ती के बाद शिक्षिका के प्यार में डूबी युवती, हरियाणा से भागकर पहुंची उत्तराखंड
Mon, 20 Nov 2023 01:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:09 PM IST
सार
चंपावत से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। पांच दिन पहले एक युवती हरियाणा से भागकर चंपावत के लोहाघाट पहुंच गई। युवती लोहाघाट में एक शिक्षिका के घर में पकड़ी गई। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर उतारू थे। दोनों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
एक साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा से पांच दिन पहले लापता हुई एक युवती को हरियाणा पुलिस ने लोहाघाट में एक शिक्षिका के घर से पकड़ लिया। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर उतारू थे। युवती और शिक्षिका ने कुछ देर तक एक साथ रहने का हंगामा किया, लेकिन काफी समझाने के बाद युवती परिजनों के साथ जाने को तैयार हो गई।
हरियाणा के भिवानी से लापता हुई 23 साल की एक युवती को हरियाणा और लोहाघाट पुलिस की मदद से एक शिक्षिका के घर से शनिवार को पकड़ लिया गया। लोहाघाट के एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि शिक्षिका और युवती की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

दोस्ती इतनी परवान चढ़ गई कि दोनों ने एक-साथ रहने की ठान ली। पांच दिन पूर्व युवती हरियाणा से भाग कर लोहाघाट पहुंच गई। युवती के पिता ने हरियाणा पुलिस में बेटी के गुमशुदा होने की तहरीर दी। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के बाद हरियाणा पुलिस युवती के पिता को साथ लेकर लोहाघाट पहुंची।
लोहाघाट पुलिस की मदद से युवती को शिक्षिका के घर से सुरक्षित पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि युवती के परिजन उसकी शादी करना चाह रहे थे लेकिन युवती शादी के बदले शिक्षिका के साथ रहना चाहती थी। इस कारण वह घर से भागकर लोहाघाट पहुंच गई। बाद में पिता और पुलिस के समझाने बुझाने के बाद युवती हरियाणा चली गई।