{"_id":"59a2fcee4f1c1b6f178b46d4","slug":"gic-sunny-first-in-the-drama-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी सुंई प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी सुंई प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट जीआईसी में आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता में नृत्य करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में लोहाघाट विकासखंड की दो दिवसीय खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न हो गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने प्रतियोगिता को संस्कृत भाषा के संवर्द्धन के लिए मील का पत्थर बताया। प्रतियोगियों के उत्साहवर्द्धन के लिए अपनी ओर से तीन हजार रुपये की नगद सहायता दी।
प्रधानाचार्य एचएन जोशी और खंड संयोजक भगवान जोशी के निर्देशन में हुई ज्येष्ठ वर्ग की नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी सुंई, समूह गान, समूह नृत्य में जीजीआईसी लोहाघाट, वाद-विवाद, श्लोकोच्चारण में जीआईसी लेाहाघाट, आशु भाषण में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। खंड संयोजक भगवान जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं आठ व नौ सितंबर को होने वाली जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। निर्णायक हरिहर चंद्र, डॉ. कमलेश सक्टा, चित्रा खर्कवाल, लीला कांडपाल, ललिता पंत, वेदव्रत, रेणुका सिंह, बीना जोशी थे। आयोजन में राजू शंकर जोशी व अनूप कौशल ने सहयोग किया।