{"_id":"581cc3374f1c1bc032438445","slug":"gic-made-by-students-engaging-in-chaumel-aepn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौमेल जीआईसी में छात्राओं ने बनाए आकर्षक ऐपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौमेल जीआईसी में छात्राओं ने बनाए आकर्षक ऐपण
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
चौमेल जीआईसी में छात्राओं ने बनाए आकर्षक ऐपण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी चौमेल में हुई ऐपण प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक ऐपण बनाए।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्या की देखरेख में हुई ऐपण प्रतियोगिता में कक्षा 12 की किरन धौनी ने पहला, सीमा ने दूसरा, कक्षा 10 की शोभा पंवार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मनीषा, शीतल बिष्ट, ऋतिक बिष्ट, पूजा के बनाए गए ऐपण भी काफी सराहे गए।
शिक्षक पीसी तिवारी और रचना ओली के मार्गदर्शन में कुमाऊं की ऐपण कला के अंतर्गत छात्राओं ने स्नान चौकी, नामकरण चौकी, जनेऊ चौकी, विभिन्न शुभ अवसरों पर बनाए जाने वाले आलेखनों की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान सगीर अहमद, जितेंद्र राय, शकुंतला, प्रीति बोहरा, सुनील कुमार, जगदीश प्रसाद, राजेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन