फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   GIC Lohaghat

जीआईसी लोहाघाट में छात्र संख्या 340 में सिमटी

Sat, 14 Nov 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sat, 14 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन

पंडित बेनी राम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज में अब छात्र संख्या सिमटकर मात्र 340 रह गई है। एक समय था, जब यह चंपावत जिले का एकमात्र इंटर कॉलेज हुआ करता था, जहां टनकपुर से लेकर गंगोलीहाट पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लॉक के बच्चे पढ़ाई करने के लिए आया करते थे। उत्तर प्रदेश में रहते हुए इस विद्यालय की शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान थी। इस विद्यालय के बाद वर्तमान में चंपावत जिले में 110 सरकारी, गैर सरकारी माध्यमिक और इंटर कॉलेज खुल चुके हैं।

विज्ञापन


पहले इस विद्यालय में प्रवेश के लिए भी काफी जद्दोजहद करनी थी। हर कक्षा में तीन सेक्शन हुआ करते थे। वर्तमान में अब एक-एक सेक्शन में ही छात्र सिमटकर रह गए हैं। विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते निजी विद्यालयों को फलने-फूलने का अवसर मिला है। इस बीच राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक एचएन जोशी ने प्रधानाचार्य के रूप में यहां के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि पहले की अपेक्षा स्टाफ की स्थिति सुधरने से यहां के बच्चे भी मेरिट लिस्ट में अपना नाम अंकित करें, इसके लिए सभी ने प्रयास शुरू किए हैं। विद्यालय के फील्ड साइड का गेट बंद कर दिया गया है, जिससे अन्य लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। साथ ही विद्यालय परिसर को साफ-सुथरा रखने की मुहिम भी शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed