{"_id":"5db090f88ebc3e93cb766ab0","slug":"gic-champawat-won-the-group-dance-champawat-news-hld3615558146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में दो दिनी संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में दो दिनी संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन
जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में नाटक प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से दो दिनी जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
जीजीआईसी में आयोेजित इस प्रतियोगिता के अंतर्गत पहले दिन हुई संस्कृत समूह नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआईसी चंपावत प्रथम, जीजीआईसी लोहाघाट द्वितीय, योगेश जोशी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल देवीधूरा तृतीय रहा।
संस्कृत नाटक में मां बाराही संस्कृत महाविद्यालय देवीधूरा, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज इंद्रपुरी, जीजीआईसी टनकपुर, श्लोकोच्चारण में जीजीआईसी लोहाघाट, महाविद्यालय देवीधूरा, राउमावि पल्सों क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। आशुभाषण में जीआईसी जानकीधार प्रथम, योगेश जोशी मेमारियल देवीधूरा द्वितीय, इंद्रपुरी इंटर कॉलेज तृतीय रहे। बृहस्पतिवार को ज्येष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन गोविंद वर्मा, विशिष्ट अतिथि नवीन मुरारी, राकेश कुमार मांगलिक, कमला पुनेठा, गीता पुनेठा, जगदीश जोशी, राजू जोशी, भुवन जोशी, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, मुन्नी खड़ायत ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि ने देववाणी संस्कृत का सरलीकरण के साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की जरूरत बताई। जिला संयोजक सतीश जोशी और सह संयोजक भगवान जोशी के दिशा-निर्देशन तथा हरीश कलौनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में दीपा सक्टा, कृष्ण प्रिया त्रिपाठी, हरीश चंद्र गहतोड़ी, सामश्रवा आर्य, हरिहर भट्ट, ओम प्रकाश जोशी, गणेश पुनेठा, कैलाश जोशी, सतीश जोशी, नीता लोहनी, निधि पांडेय आदि ने सहयोग किया।