{"_id":"5f11e0f98ebc3e63d415a0d0","slug":"giant-tree-fell-near-tilon-champawat-news-hld390083586","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलौन के पास विशालकाय पेड़ गिरा, बाल-बाल टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलौन के पास विशालकाय पेड़ गिरा, बाल-बाल टला हादसा
विज्ञापन
चंपावत के पुनेठी में एनएच में पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए बंद रहा यातायात।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) मलबा आने से दो घंटे बंद रहा। कठौल (चल्थी) के पास मलबा आने से मार्ग बंद रहा। इसके चलते लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। शाम छह बजे के बाद मार्ग को खोला जा सका। वहीं इससे पूर्व दोपहर 12.30 बजे एनएच में तिलौन के पास एकाएक एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया। अलबत्ता उस वक्त रोड पर किसी के नहीं चलने से हादसा बाल-बाल बच गया।
आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक एनएच में यहां से 38 किमी दूर कठौल के पास शुक्रवार शाम सवा चार बजे मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। आवाजाही बंद होने से रोड के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। अलबत्ता जेसीबी मशीनों के जरिए शाम करीब सवा छह बजे मलबा हटा रोड को यातायात योग्य बनाया जा सका।
बंद हैं ये ग्रामीण सड़कें:
टाक खंदक-करौली, पुनावे-सिप्टी-न्याड़ी, तड़ीखेत-ईजड़ा व खटोली मल्ली मोटर मार्ग।
चंपावत जिले में बारिश का आकड़ा:
चंपावत: 6 एमएम
पाटी: 2 एमएम
बनबसा: 2 एमएम