टनकपुर में 19 माह बाद खुला जन औषधि केंद्र। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : TANAKPUR
Link Copied
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा के लोगों को अब सस्ती दवाएं मिलनी लगी हैं। पूरे 20 महीने बाद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के ताले खुल गए हैं। बुधवार से बाकायदा इसका संचालन होने लगा है।
विज्ञापन
जन औषधि केंद्र सितंबर 2020 से बंद था। तब केंद्र को नुकसान होने की दलील देकर बंद किया गया था। इसे खोले जाने के स्वास्थ्य विभाग से लेकर टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने कई बार प्रयास किए गए, लेकिन सफल नहीं हुए। अब स्वास्थ्य विभाग की पहल सफल रही। नए संचालक की तैनाती के बाद बुधवार से औषधि केंद्र से जेनरिक दवाएं मिलने लगी हैं। जेनरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की अपेक्षा 60 से 80 प्रतिशत कम कीमत पर मिलती हैं। संचालक नवीन जोशी ने बताया कि फिलहाल मधुमेह, रक्तचाप, बुखार, पेट के विकार, सिरदर्द सहित जरूरी दवाओं की उपलब्धता है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जन औषधि केंद्र के फिर से खुलने से लोगों को सस्ती दवाएं मिल सकेंगी। सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। चंपावत जिले में टनकपुर के अलावा चंपावत जिला अस्पताल और लोहाघाट उप जिला अस्पताल में जन औषधि केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।