फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat News Ginger Garlic Prices Increased Today News in Hindi

Ginger Garlic Prices: टमाटर और प्याज के बाद अब लहसुन-अदरक बिगाड़ रहे स्वाद, गड़बड़ाने लगा किचन का बजट

Sat, 18 Nov 2023 05:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Nov 2023 05:50 PM IST
सार

Champawat Ginger Garlic Price Today:चंपावत में कुछ दिनों से प्याज और टमाटर साठ रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लहसुन के दाम दो सौ और अदरक एक सौ साठ रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

विज्ञापन
Champawat News Ginger Garlic Prices Increased Today News in Hindi
प्याज और लहसुन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चंपावत में अचानक सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों के खाने का स्वाद बिगड़ गया है। कुछ दिनों से प्याज और टमाटर साठ रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लहसुन के दाम दो सौ और अदरक एक सौ साठ रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र में सब्जियों के दामों में अचानक बढ़ोत्तरी से लोग परेशान हैं।  इन दिनों शिमला मिर्च और गाजर 60 रुपये प्रतिकिलो तो मटर पचास रुपये प्रति किलो बिक रही है। बनबसा के आंबेडकर फागपुर ग्राम में प्याज और टमाटर सत्तर रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता फारूख और बिजेंद्र कुमार ने बताया कि मंडियों में सब्जियों के कम आने से प्याज, टमाटर आदि के दाम बढ़े हैं। वहीं गृहणियों के कहना है कि पहले ही सभी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और अब अदरक और लहसुन किचन का बजट बिगाड़ने लगे हैं। हालत ये हो गई है अब हमें ये 100-100 ग्राम लेना पड़ रहा है। अगर जल्द ही इनकी कीमतों पर काबू नहीं पाया गया तो घर चलाना बड़ा मुश्किल हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed