फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gardening and sage in forest fire burns

दावाग्नि में जले बागवानी और तेजपात

Sun, 17 Apr 2016 05:28 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 17 Apr 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
Gardening and sage in forest fire burns
जंगल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
 जंगल की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। वन संपदा के अलावा दावाग्नि लधिया घाटी के भिंगराड़ा के क्वैराली तोक में कुछ जगह बागवानी तक जा पहुंची है। गौशाला और घास के लुट्टों का भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, तेजपात जड़ीबूटी को भी दावाग्नि ने चपेट में ले लिया है। वन संपदा के अलावा बागवानी और जड़ी-बूटी के जलने से भारी नुकसान हुआ है। जिले में पांच हेक्टेयर से अधिक जंगल आग की चपेट में आया है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने बताया कि जंगल में लगी आग ने भिंगराड़ा के क्वैराली तोक में तेजपात, अमरूद, माल्टा, नींबू आदि के 70 पेड़ों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कृष्णानंद भट्ट की गौशाला को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कमल, दिनेश, उमेश, हरीश, सुरेश भट्ट के लुट्टे आग की भेंट चढ़ गए। श्रीरीठा साहिब क्षेत्र में भी आग ने भारी नुकसान किया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर आग बुझाने में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। शनिवार रात से भुमलाई एवं कोयाटी में आग लगने से यहां के जंगल भी आग की चपेट में हैं।


धुंध से घिरा आसमान
जंगल की आग ने जिले के आसमान को धुंध से भर दिया है। आग के धुएं का असर जंगल के अलावा एनएच के कई हिस्सों पर भी पड़ रहा है। यहां कुछ हिस्सों में आवाजाही भी कठिन हो रही है। धुंध के अलावा तपिश भी बढ़ गई है। रविवार को तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 29 डिग्री तक पहुंच गया। जिला अस्पताल के सर्जन डा.आरपी खंडूरी का कहना है कि धुंध और तपिश सेहत के लिए खतरनाक है। आंख और त्वचा पर इसका सीधा असर पड़ता है। साथ ही इससे एलर्जी का भी खतरा बढ़ सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed