फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Garbage will be earned, organic manure will be made

कूड़े से होगी कमाई, बनेगी जैविक खाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Garbage will be earned, organic manure will be made
लोहाघाट के चंदाखाल फर्नहिल में नगर पंचायत की ओर से ट्रंचिंग ग्राउंड में बनाए जा रहे कर्मचारी आवा? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। शहर का कूड़ा अब चुनौती नहीं कमाई का साधन होगा। नगर पंचायत के इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया है। जल्द ही इस कूड़े से जैविक खाद बनाई जाएगी। शासन ने कूड़े के निस्तारण के लिए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 22.48 लाख रुपये किस्त जारी करने के बाद नगर पंचायत ने ट्रंचिंग ग्राउंड में विभिन्न निर्माण शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने नगर के कूड़े के निस्तारण के लिए वन विभाग से 0.4 हेक्टेयर वन भूमि 30 वर्षों के लिए लीज पर ली है। इसके लिए वन विभाग को लीज की रकम भी जमा करा दी गई है। ट्रंचिंग ग्राउंड में दो कर्मचारी आवास, जैविक, अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए दो बडे़ पिट, 500 मीटर पहुंच मार्ग, कूड़ा उतारने के लिए रैंप बनाने का कार्य चल रहा है। पहले शंखपाल में नगर के कूड़े का निस्तारण किया जाता था। इस स्थान के नजदीक चांदमारी, राईकोट, कलीगांव, राजकीय पॉलीटेक्निक के लिए पेयजल योजनाएं बनाई गई थी।
विज्ञापन

जनविरोध के चलते पंचायत ने चंदाखाल फर्नहिल में वन विभाग से 0.4 हेक्टेयर भूमि 30 साल के लिए लीज पर लेकर वहां कूड़ा डालना शुरू किया। कूड़े से निकलने वाली गंदगी और पेयजल स्रोत दूषित देने का हवाला देते हुए कलीगांव, राईकोट के ग्रामीणों ने इसका भी विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत ने लीज में मिली भूमि के चारों ओर टिन की चादरों की दीवार बना दी है। ताकि वहां कोई जानवर न जा सके और कूड़ा भी कम बिखरे। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती का कहना है कि जैविक खाद से खेत में नमी बढ़ती है। कार्बन यौगिक बढ़ती है। फसलों की जड़ों को भीतर जाने में मदद मिलती है। मिट्टी हल्की होती है।

नगर पंचायत ने ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए तीन बार डीपीआर बनाई। अब शासन ने 132 लाख रुपये की डीपीआर मंजूर कर 22.48 लाख की पहली किस्त दे दी है। इसमें कूड़ा डालने के लिए पिट और कर्मचारी आवास बनाए जाएंगे, जबकि दूसरी किस्त में ट्रंचिंग ग्राउंड सौंदर्यीकरण, कूड़े से जैविक खाद बनाने की मशीनें, बिजली, पानी के कनेक्शन आदि लगाए जाएंगे।
- गोविंद वर्मा, अध्यक्ष, नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed