फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ganpati Bappa Moria, you come early next year...

गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Moria, you come early next year...
लोहाघाट में गणेश महोत्सव के समापन पर गणपति मूर्ति को विर्सजन के लिए ले जाते श्रद्घालु। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट/टनकपुर (चंपावत)। नगर में चल रहे 10 दिनी गणेश महोत्सव का हवन यज्ञ और भंडारे के साथ पारायण हो गया है। इस दौरान लोगों ने भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली और गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ लोहावती नदी में गणपति की मूर्ति का विर्सजन किया।
विज्ञापन

पंडित नवीन बगौली, प्रकाश पुनेठा, दीपक पाठक, प्रकाश पांडेय, रामू जोशी, हेमंत पांडेय, प्रदीप पांडेय ने भगवान गणेश की पूजा कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। समापन पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भगवान गणपति का आशीर्वाद लिया। दोपहर में रामलीला मैदान से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज धज कर मंगल गीत गाए।
विज्ञापन

गणेश भक्तों ने जयकारों के बीच नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा लोहावती नदी तट पर पहुंचाई जहां उन्होंने मूर्ति का विर्सजन किया। इस दौरान हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल, सुमन लता, सतीश पांडेय, भूपाल मेहता, ब्रजेश माहरा, राजू गड़कोटी, दीपक जोशी, सचिन जोशी, भुवन चौबे, अमित शाह, जीवन गहतोड़ी, किरन पुनेठा, सुशीला बोहरा, सुधा खर्कवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर टनकपुर में भी भगवान गणपति की मूर्ति के विसर्जन के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन हो गया। शुक्रवार शाम नायकगोठ में पंडित राजेश त्रिपाठी ने पूजा अर्चन और हवन किया। वहीं आंबेडकर नगर में आकाश, वार्ड नंबर पांच नई बस्ती में पूजा टम्टा और दीपक धामी के नेतृत्व में नायकगोठ में स्थापित गणेश भगवान का विसर्जन हुआ। भक्तों की टोलियों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आए.. के उद्घोष और ढोल नगाड़ों में थिरकते हुए भगवान गणेश की झांकी निकाली। शारदा घाट पर विशेष पूजा-अर्चना कर मूर्तियों का विसर्जन किया। वहां अनीता धामी, राजेश्वरी जोशी, पूर्णिमा, लक्ष्मी तड़ागी, पुष्पा यादव, सुनीता चंद्र, विनय धामी, अमन ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed