फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ganga is being poured into the river, the clay pile

गंडकी नदी में डाले जा रहे हैं मिट्टी के ढेर 

Thu, 18 May 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Thu, 18 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ganga is being poured into the river, the clay pile
गंडकी नदी में लगे मलबे के ढेर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नदी नालों में प्लास्टिक का कूड़ा कचरा डालने के साथ ही अब नदी नालों में मिट्टी के ढेर के ढेर डाले जा रहे हैं। जिससे नदियों में पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। मुख्यालय की जीवन दायिनी गंडकी नदी में इन दिनों मिट्टी के ढेर समाएं जा रहे हैं। आवासीय मकानों और अन्य निर्माण कार्यों के दौरान निकल रही मिट्टी को गंडकी नदी में डाला जा रहा है।

जिससे नदी में मछलियों के साथ ही अन्य जलीय जीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। मिट्टी के ढेरों के कारण पानी गंदा होने के साथ ही उसका प्रवाह रुकने लगा है। जिस कारण नदी कई स्थानों में तालाब में तब्दील हो गई है। पर्यावरणविदों ने नदी में मिट्टी डालने को पर्यावरण के लिए खतरा बताया है।
विज्ञापन



नदी में मिट्टी डालना गलत, होगी कार्रवाई
चंपावत। एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि किसी भी नदी में मिट्टी डालना गलत है। जेसीबी मशीन से खुदाई की अनुमति लेते वक्त मिट्टी को कूड़ा स्थल में डालने के निर्देश लिखित में दिए जाते हैं। यदि गंडकी नदी में मिट्टी डाली जा रही है तो इसकी जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed