फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Gandhi and Shastri jubilee celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

Mon, 02 Oct 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Mon, 02 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri jubilee celebrated with pomp
गांधी जयंती पर चंपावत में मूर्ति पर मार्ल्यापण करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
 जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने जिला कार्यालय परिसर में सुबह आठ बजे झंडा फहराया तथा कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अहिंसा एवं शांति की प्रतिज्ञा दिलाई। गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया। सीडीओ एसएस बिष्ट ने विकास भवन में झंडा फहराया। सरकारी कार्यालयों,  ग्राम पंचायतों तथा विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
विज्ञापन


जिला कार्यालय सभागार में हुई गोष्ठी में डीएम डॉ. इकबाल अहमद ने कहा कि विकासपरक योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को आपसी तालमेल, एकजुटता से सामूहिक प्रयास करने होंगे। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, सड़कों की सफाई करने की जिम्मेदारी लें, जिससे गंदगी से होने वाली तमाम बीमारियों से बचा जा सके।  स्वच्छता पखवाड़ेे के तहत डिप्टेश्वर मंदिर तथा छतार पुल से गौड़ी नदी, गंडक तक  सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में अधिकारियों, कर्मचारियों, एसएसबी के जवान, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यहां पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, सीएमओ एमएस बोहरा, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, सीईओ आरसी पुरोहित आदि मौजूद थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में गांधी प्रतिमा में माल्यापर्ण किया। व्यापार संघ अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, पूरन कठायत के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में दीपक तड़ागी लारा, सूरज प्रहरी, नरेश जोशी, दिग्विजय कार्की, विमल पांडेय, अभिषेक गंगोला आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


न्यायिक बंदीगृह में कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट, लोहाघाट और पाटी विकासखंड में गांधी और लालबहादुर शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसडीएम कोर्ट में एसडीएम आरसी गौतम ने ध्वजारोहण किया। न्यायिक बंदीगृह में कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ उन्हें फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में तहसीलदार नीलू चावला, चंद्र प्रकाश, बची सिंह जीना, एलएम खोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, थाने में निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने झंडा फहराया। तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने सीएचसी में  रोगियों का हालचाल जाना। जीजीआईसी, जीआईसी में प्रधानाचार्य, राप्रावि वालिक, फोर्ती, कोयाटी,  शिशुमंदिर,  मुक्ता मैमोरियल होलीविजडम स्कूल, ओकलैंड पब्लिक स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर, महर्षि विद्यामंदिर, डॉ.लीलाधर भटट विद्यामंदिर आदि स्कूलों में ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वच्छता अभियान चलाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed