फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   gambling

अस्पताल में जुआ खेलने का वीडियो वायरल होने से भडक़े लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
gambling
लोहाघाट सीएचसी में जुआ खेलने का वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए चेयरमेन और अन्य लोग चिकित्साधी? - फोटो : LOHAGHAT
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट में जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद स्थानीय लोग भड़क गए हैं। आक्रोशित लोगों ने सीएचसी में जाकर व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, ऋषेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता के नेतृत्व में नगर के लोग चिकित्सा अधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह से मिले। उन्होंने अस्पताल परिसर में कर्मचारियों और अन्य लोगों द्वारा जुआ खेलने की घटना को गंभीर बताते हुए गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कहा कि अस्पताल में रोगियों को आवश्यक दवाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कहा कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते अस्पताल परिसर को वाहनों का पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने जुआ खेलते हुए सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच करने की मांग की है। चेयरमैन ने सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी से फोन पर वार्ता कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने को कहा।

चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाएं नहीं सुधरी और मरीजों को बेहतर उपचार व पर्याप्त दवाएं नहीं दी गई तो उन्हें जन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इधर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह ने बताया कि जुआ खेलने के वीडियो की जांच के लिए जांच समिति गठित की गई है। इस मौके पर सभासद राज किशोर साह, नवीन नाथ, भुवन बहादुर, दीपक साह, विवेक ओली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed