{"_id":"64402e2cd7f21702a4064e34","slug":"fund-for-flood-control-champawat-news-c-8-1-116911-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: थल रामगंगा में 6.40 करोड़ से बनेंगे तटबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: थल रामगंगा में 6.40 करोड़ से बनेंगे तटबंध
Wed, 19 Apr 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बताया कि प्रदेश सरकार नमामि गंगे योजना के तहत थल की रामगंगा, बहुला और क्रांति नदी के त्रिवेणी संगम पर शवदाह गृह का निर्माण करने जा रही है। नदी के पूर्वी दक्षिणी भाग पर बाढ़ नियंत्रण के तहत सुरक्षा की दृष्टि से तटबंध निर्माण किया है। पश्चिमी भाग टोल बाजार के पास रामगंगा के किनारे तटबंध निर्माण के लिए 3.50 करोड़ और पूरब के दूसरे छोर पर तटबंध के लिए 2.90 करोड़ की राशि अवमुक्त कर दी है। इन दोनों तटबंध का निर्माण कार्य शीघ्र होने जा रहा है।
थल स्थित पौराणिक बालेश्वर मंदिर की प्राचीन महिमा और उसकी महत्ता को देखते हुए पूर्व में कैलाश मानसरोवर जाने वाले यात्री इसी संगम में स्नान करते थे। यहां वर्ष में तीन बड़े मेले लगते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्नान घाट का निर्माण कार्य शीघ्र किया जाएगा।
सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि थल क्षेत्र बेड़ीनाग, डीडीहाट, देवलथल, बुंगाछीना, पांखू सहित सैकड़ों गांवों का श्मशान घाट होने से यहां पर अक्सर घाटों में गंदगी हो जाती है। शवदाह गृह बनने से जहां घाटों पर गंदगी नहीं होगी वहीं स्नान घाट बनने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।