फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fraud in Nepal

नकली नेपाली करेंसी छपाई का भंडाफोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Fraud in Nepal
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में पुलिस ने सोमवार को नकली नेपाली करेंसी के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। नेपाल पुलिस ने नकली करेंसी और इन्हें छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को जब्त कर उस जगह को भी सील कर दिया है जहां यह नकली करेंसी छापी जा रही थी।
विज्ञापन

नेपाल के महेंद्रनगर स्थित भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 के बाजार की गली नंबर दो में सानु धामी की दुकान में नकली करेंसी छापने की सूचना पर छापा मारा गया। रितिक बम, उसके पति अनुज शर्मा को नकली नोटों की छपाई करते पकड़ा गया। कंचनपुर प्रहरी कार्यालय के नायब उपनिरीक्षक अमर बहादुर थापा ने बताया कि इन दो आरोपियों के अलावा दुकान स्वामिनी को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे नकली नोट, एक लैपटॉप, एक चार्जर, फोटो कॉपियर मशीन, फोटोकॉपी पेपर, विभिन्न बैंकों की चेकबुक के अलावा अन्य सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed