फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fraud in Lohaghat

बदला लेने के लिए गांव के युवक की बनाई फर्जी फेसबुक आईडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fraud in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र में रंजिशन खुन्नस निकालने के लिए एक युवक ने अपने ही गांव के दूसरे युवक की फर्जी फेसबुक आईडी बना डाली। फर्जी आईडी से आरोपी ने उसके परिजनों, दोस्तों को अश्लील मैसेज भेज दिए। पीड़ित युवक की तहरीर पर पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से बुलाकर कोतवाली में तलब किया।
विज्ञापन

पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि मटियानी गांव के पुष्कर सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि किसी व्यक्ति ने उसकी फोटो का प्रयोग कर उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। उस आइडी से उसके परिजनों, दोस्तों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे जा रहे हैं। पुलिस की साइबर सेल की ओर से फेसबुक आईडी बनाने वाले की पहचान के लिए फेसबुक को पत्राचार किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच में फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले की पहचान ग्राम मटियानी निवासी सूरज सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी सूरज को दिल्ली से कोतवाली बुलाया। सूरज ने आपसी रंजिश के कारण पुष्कर को सबक सिखाने के लिए उसकी फर्जी आईडी बनाने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि आरोपी सूरज ने भविष्य में दोबारा इस प्रकार की गलती न करने की लिखित माफी मांगी। इस आधार पर उसका पुलिस एक्ट में चालान किया गया। पुलिस टीम में कोतवाल अनुराग सिंह, साइबर सेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह रमोला, भुवन पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed