फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Four years is not a day absent from school Janki

चार साल में एक दिन भी स्कूल से अनुपस्थित नहीं रही जानकी

Sun, 01 Nov 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Sun, 01 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुंगाबीड़ की नौंवी की छात्रा जानकी का पढ़ाई के प्रति इतना लगाव है कि वह चार वर्षों में एक दिन भी स्कूल से अनुपस्थित नहीं रही है। सुनडुंगरा अनुसूचित बाहुल गांव के पनी राम की बेटी जानकी का कहना है कि घर में काम तो होते रहते हैं, लेकिन स्कूल में एक दिन की पढ़ाई छूटने पर पाठ्यक्रम पिछड़ जाता है।

विज्ञापन


जानकी से प्रेरणा लेकर साथी छात्र-छात्राएं भी शत-प्रतिशत उपस्थिति देने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र का कहना है कि पिछले शिक्षा सत्र में जानकी से प्रेरणा लेकर 15 छात्र-छात्राओं ने वर्षभर शत-प्रतिशत उपस्थिति दी। विद्यालय में अनुसूचित जाति के कोई भी बच्चे शिक्षा से वंचित न रहें, इसके लिए शिक्षक रबीश पचौली घर-घर जाकर दाखिला दिलाने के साथ इन बच्चों को विशेष प्रोत्साहन भी दे रहे हैं। उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट ने विद्यालय के निरीक्षण में व्यवस्थाओं को अन्य विद्यालयों के लिए मिसाल बताया। वहीं उन्होंने जानकी को अपनी ओर से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed