{"_id":"645e875162387124a10ffb04","slug":"four-people-injured-champawat-news-c-8-1-138140-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मैक्स और कार में टक्कर, पति-पत्नी समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मैक्स और कार में टक्कर, पति-पत्नी समेत चार घायल
Sat, 13 May 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मार्ग में बूम के पास टैक्सी मैक्स और कार में टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत चार यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
शुक्रवार सुबह पूर्णागिरि से आ रही मैक्स (यूए 03 5129) पूर्णागिरि दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को लेकर टनकपुर आ रही थी। बूम के पास मैक्स और विपरीत दिशा से आ रही कार (यूपी 74 जेड-3204) में टक्कर हो गई। हादसे में कन्नौज निवासी मुन्नी (55) पत्नी जोगाराज, जोगराज (60) पुत्र महाराज सिंह, अर्चना (38) पत्नी अजीत और मुन्ना लाल (60) पुत्र हीरा लाल घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने फौरन उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि सिर में चोट से गंभीर घायल मुन्नी देवी और उसके पति जोगराज को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है। दो अन्य घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। संवाद