{"_id":"5fc529548ebc3e9bf8520e11","slug":"four-milch-animals-killed-in-gaushala-fire-in-swanla-champawat-news-hld405742662","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वांला में गौशाला में आग लगने से चार दुधारू पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वांला में गौशाला में आग लगने से चार दुधारू पशुओं की मौत
विज्ञापन
चंपावत के स्वांला गांव में अग्रिकांड पीड़ितों से मुलाकात करते पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सा
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर स्वांला गांव में गोशाला में आग लगने से चार दुधारू पशुओं की मौत हो गई। इस दौरान गोशाला के दो मंजिले में सो रही एक बुजुर्ग महिला दो बच्चे बाल बाल बच गए। आग लगने की वजह बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
स्वांला की प्रधान ममता भट्ट ने बताया कि रविवार रात स्वांला गांव के लोग बगल के गांव में चल रहे शादी समारोह में गए थे। रात करीब दस बजे घर के लोग वापस आए तो स्वांला गांव निवासी केशव दत्त पुत्र नित्यानंद भट्ट और केशव दत्त पुत्र डूंगर देव की गोशाला में आग लगी थी। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक दम घुटने के कारण दो दुधारू गाय और दो भैसों की मौत हो गई है। इस दौरान गोशाला के दोमंजिले में सो रही एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चों को समय रहते बचा लिया गया। आग बुझाने में ग्रामीण दीपक चंद्र, प्रकाश सिंह, घनश्याम, नित्यानंद आदि ने सहयोग दिया। बीडीसी सदस्य हेम चंद्र ने प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। उधर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम को भेजा गया था, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू कर लिया गया था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। संवाद
विधायक ने दी तत्काल आर्थिक सहायता
चंपावत। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गोशाला में आग लगने की जानकारी मिलने पर तत्काल अपने जनसंपर्क अधिकारी दीपक मुरारी को मौके पर भेजकर पीड़ित केशव दत्त पुत्र नित्यानंद भट्ट आठ हजार और केशव दत्त पुत्र डूंगर देव पांच हजार की आर्थिक मदद दिलाई। उधर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बॉबी कार्की ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने गोशाला बनाने की घोषणा की है। संवाद
विज्ञापन
फागपुर में गोशाला में लगी आग
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में रविवार को कुंती देवी की गोशाला में आग लग गई। आग से गोशाला में गायों के लिए रखा चारा और अन्य सामान में जल गया। ग्रामीणों ने गोशाला में बंधी दो गायों को बमुश्किल बचाया। प्रधान हर्ष बहादुर चंद ने आग लगने की सूचना प्रशासन को दी। संवाद