फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Found food security benefits of characters

पात्रों को मिले खाद्य सुरक्षा का लाभ

Wed, 18 Nov 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर Updated Wed, 18 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र में निर्गत राशन कार्डों में कुछ लोगों को राशन नहीं मिलने से लोगों में रोष है। पालिकाध्यक्ष के साथ दर्जनों लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल उचित मूल्य पर राशन दिलाने एवं पूर्व में किए आय के सर्वे की जांच कराने की भी मांग उठाई। एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने आश्वस्त किया कि इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी से गुरुवार को वार्ता निर्धारित है।

विज्ञापन


शहर क्षेत्र में बीते दिनों राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन कार्ड का सर्वे किया गया था, जिसमें कुछ राशन कार्ड निर्गत किए गए। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय ने कहा कि निर्गत राशन कार्डों में कुछ परिवारों को राशन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस संबंध में उक्त लोगों ने पालिका को ज्ञापन भी सौंपा गया है, जिसमें सस्ता गल्ला दुकान से उचित मूल्य पर राशन दिलाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा कि उक्त योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र में पूर्व में किए गए आय के सर्वे की भी जांच की जाए, जिससे कम आय वाले वास्तविक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इधर, बताया गया कि नगर क्षेत्र में 18 सौ राशन कार्ड बने हैं। इस दौरान पूर्व सभासद तुलसी कुंवर, सभासद हशीब अहमद समेत वार्ड छह एवं सात के लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed