फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forti Ddki fires in forests

फोर्ती के जंगलों में धधकी आग

Fri, 12 Jun 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 12 Jun 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

बनीगांव, फोर्ती और मायावती के जंगलों में धधकी आग बृहस्पतिवार की देर रात को ग्रामीणों के सहयोग से शांत हो गई। आग ने इतना विकराल रूप लिया था कि कुछ स्थानों में चीड़ के खड़े वृक्ष भी उसकी चपेट में आ गए। शुक्रवार सुबह फोर्ती के जंगलों में दोबारा आग सुलग गई। सरपंच सतीश बगौली के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इस कार्य में पूर्व विधायक केसी पुनेठा और मानस डेयरी के कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया। अद्वैत आश्रम मायावती के जंगलों को आग से बचाने के लिए आश्रम द्वारा अब और निगरानी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात को फर्नहिल के जंगल में भी आग भड़क गई। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त रीता गहतोड़ी ने एसडीएम परितोष वर्मा को इसकी जानकारी देने के बाद वन विभाग और फायर ब्रिगेड हरकत में आया। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। शुक्रवार की सुबह ढरोंज वन पंचायत में भी आग लग गई। सरपंच खड़क सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों और वन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। रेंजर जेसी दानी के अनुसार यहां के वनों में कई स्थानों में फायर ड्रिल भी की जा रही है।
विज्ञापन


जंगलों में पुलिस गश्त लगाने की मांग
लोहाघाट (चंपावत)। बृहस्पतिवार को नकाबपोशों ने जिस तरीके से फोर्ती, बनीगांव और मायावती के जंगलों में आग लगाकर हरे भरे जंगलों को आग के हवाले किया है। उसे देखते हुए सरपंच सतीश बगौली और ग्राम प्रधान सुभाष जोशी ने फोर्ती तथा बनीगांव के जंगलों में पुलिस की गश्त लगाने के साथ शिवालय पुल के पास मायावती जाने वाले मार्ग में बैरियर भी लगाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई करने पर जोर दिया है। अराजक तत्वों की हरकतों से ग्रामीणों के जंगल बचाओ प्रयास को तगड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed