फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   forest land families compensation

वन भूमि पर रह रहे 16 परिवारों को मुआवजा जल्द मिलेगा: आयुक्त

Tue, 04 Apr 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 04 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
forest land families compensation
इंडो -नेपाल बार्डर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग  का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते कुमाऊं - फोटो : इंडो -नेपाल बार्डर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत।
बनबसा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बनबसा जगबूड़ा पुल से लेकर इंडो -नेपाल बार्डर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109 की निर्माणाधीन सड़क परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शारदा घाट, बूम और चरण मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा वन भूमि पर रह रहे 16 परिवारों को जल्द मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन


एनएचएआई की प्रबंधक मीनू ने कुमाऊं आयुक्त को बताया कि 177 करोड़ लागत से बनने वाला यह राजमार्ग सुरक्षा, व्यापार जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक छोटा पुल और दो बॉक्स कलवर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने आयुक्त को ड्राई पोर्ट (सूखा बंदरगाह) के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से दोनों देशों के मध्य व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमाऊं आयुक्त स्थानीय ग्रामीणों से भी मिले। ग्रामीणों की ओर से आयुक्त को क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ मकान और भूमि वन भूमि में हैं जिसमें वे (ग्रामीण) काफी सालों से रहते आ रहे हैं, उन्होंने मुआवजा संबंधी अपनी समस्या को भी रखा। कुमाऊं आयुक्त ने ग्रामीणों को जल्द ही नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वन भूमि में रह रहे लगभग 16 परिवार हैं, जिनको मुआवजा दिया जाना है जिनकी मुआवजे संबंधित फाइल तैयार कर ली गई है और इनको जल्द मुआवजा दे दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसपी अमित श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एसडीएम सुंदर सिंह, ईई जल संस्थान बिलाल यूनुस, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार पूर्णागिरि पिंकी आर्या आदि अधिकारी मौजूद रहे।


आयुक्त ने शारदा घाट पर श्रद्धालुओं के जाने हाल
टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने टनकपुर के शारदा घाट से लेकर पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। सबसे पहले आयुक्त अधिकारियों के साथ शारदा घाट पहुंचे, जहां उन्होंने स्नान कर रहे श्रद्धालुओं और व्यापारियों का हाल जाना। व्यापारियों ने आयुक्त को शारदा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए और अधिक व्यवस्था व व्यापारियों के लिए टिन शेड बनाए जाने की मांग उठाई।

आयुक्त ने पूर्णागिरि क्षेत्र में बूम में स्थित भारी वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अभी यहां शौचालय की अस्थायी व्यवस्था की गई है और वन भूमि हस्तांतरण पूरा होने पर स्थायी शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। आयुक्त और आईजी ने बाटनागाड़ में बनने वाले पुल के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान ठूलीगाढ़ और सीम चुका मार्ग पर बीते दिनों हुए दुर्घटना स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ठूलीगाढ़ टैक्सी स्टैंड पर दर्शनार्थियों को ढोने वाली टैक्सी, बसों के हैंड ब्रेक आदि भी चेक किए। इस दौरान डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी अमित श्रीवास्तव, एसडीएम सुंदर सिंह, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्या, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, थानाध्यक्ष दिलबर सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।






आयुक्त और आईजी ने उठाया पैरा मोटर ग्लाइडिंग का लुत्फ
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र भ्रमण के दौरान आयुक्त और आईजी ने टनकपुर में पैरा मोटर ग्लाइडिंग का लुत्फ भी उठाया। उन्होंने पैराग्लाइडिंग करा रहे पायलट अमित परमार से सुरक्षा संबंधित जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि टनकपुर क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की अनेक संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed