फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Fire in Champawat

Champawat News: जंगल में लगी आग से जली एनएच की सुरक्षा मैट

Wed, 19 Apr 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Champawat
सूखीढांग क्षेत्र में आमखर्क के पास सालवनी के जंगल से उठता धुआं। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तल्ला बापरू के जंगलों में लगी आग की चपेट में आने से एनएच के किनारे पहाड़ी में भूस्खलन रोकने के लिए लगाई गई सुरक्षा मैट जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने जान हथेली में रखकर पहाड़ी पर चढ़कर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

एनएच निर्माण कार्य में लगी आरजीबीईएल के प्रतिनिधि गिरीश ढेक ने बताया कि मंगलवार शाम तल्ला बापरू के जंगल में लगी आग ने एनएच किनारे भूस्खलन को रोकने के लिए पहाड़ी में लगाई गई सुरक्षा मैट को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के साथ सुरक्षा मैट धू-धूकर जलने लगी। पहले एनएच कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन भीषण आग पर उनका कोई बस नहीं चला। ढेक ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी एलएफएम कुंदन सिंह बसेड़ा, सुनील जोशी, प्रमोद कुमार, गोविंद पनेरु, चंचल सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहाड़ी पर चढ़कर धधकती आग पर काबू पाया। आग से करीब बीस लाख रुपये कीमत की प्रोटेक्शन मैट जल गई। एनएच पर दो साल पहले भी स्वांला के पास लगाई गई सुरक्षा मैट में अराजक तत्वों ने आग लगा दी थी। उसमें भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखीढांग क्षेत्र में सालवनी के जंगल धधके, मशक्कत के बाद बुझी आग

चंपावत। सूखीढांग क्षेत्र में आमखर्क के पास सालवनी के जंगल में लगी आग से आधा हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। रेंजर गुलजार हुसैन के साथ बुधवार शाम मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed