फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Fire Control Awairness Camp in Champawat

घास के लालच में वनों में आग लगाना जघन्य अपराध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire Control Awairness Camp in Champawat
चंपावत के सीमांत मंच में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी में मौजूद ग्रामीण और वनकर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। आग से वनों से सुरक्षा के लिए वन विभाग की ओर से सीमांत मंच अनुभाग में शुक्रवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। वन विश्राम गृह मंच में आयोजित गोष्ठी में वन कर्मियों ने ग्रामीणों को वनों के आसपास आग से बचाव के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

वन कर्मियों का कहना था कि वनों में आग लगाना जघन्य अपराध है। कई बार अच्छी घास उत्पादन के लालच में भी वनों में आग लगाने की शिकायत मिलती है। ऐसे आरोपियों के पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वन दरोगा हरीश चंद्र, जगत सिंह, वनरक्षक दीवान राम, श्रमिक पार्वती देवी, वन प्रहरी पूरन सिंह आदि ने ग्रामीणों से जंगल जलने की सूचना तत्काल वन विभाग के नजदीकी क्रू स्टेशन को देने, स्वयं विभागीय कर्मचारियों को आग बुझाने में सहयोग की अपील की। गोष्ठी में मौजूद ग्रामीणों ने वनों को आग से बचाने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान दीपक सिंह महर की अध्यक्षता मेें वन दरोगा हरीश चंद्र भट्ट ने संचालन किया। गोष्ठी में विजय नाथ सिंह, मोहन जोशी, महेंद्र सिंह, चतुर सिंह, शंकर सिंह, नारायण सिंह, राहुल सिंह महर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed