फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Footwall tournament in tanakpur

फुटबॉल टूर्नामेंट में नेपाल ने शिव क्लब चकरपुर को 6-1 से हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Footwall tournament in tanakpur
स्व. गुलाम मुस्तफा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में भिड़ते नेपाल और शिव क्लब चकरपुर के खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
मनिहारगोठ में चल रहे स्व. गुलाम मुस्तफा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेेंट में नेपाल फुटबॉल क्लब महेंद्रनगर ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया है। नेपाल ने शिव क्लब चकरपुर को 6-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मनिहारगोठ मैदान में शनिवार को नेपाल फुटबॉल क्लब और शिव क्लब चकरपुर के बीच मैच खेला गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि पूर्व मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट ने किया। मैच की शुरूआत से ही नेपाल की टीम चढ़कर खेली और पहले हाफ में ही 2-1 से बढ़त बना ली।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में नेपाल ने चार गोल और कर शिव क्लब को 6-1 से पराजित कर दिया। नेपाल की ओर से सूरज नेगी ने चार, ललित जोशी और शुभम चंद ने एक-एक गोल किए। जबकि शिव क्लब चकरपुर की ओर से एकमात्र गोल सागर चंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के निर्णायक आरबी मल थे। लाइनमैन की भूमिका अनस और आकिब ने निभाई। इस मौके पर गिरीश खर्कवाल, दिनेेश प्रजापति, अमजद हुसैन, कादिर अली, रिजवान, मो. नफीस, सावेज, शमुसुल हसन, मो. रफीक, फैज अली, मो. सयान, जावेद जेडी समेत काफी संख्या में दर्शकों ने मैच का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed