फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Football Player of Champawat

अखिल भारतीय सर्विसेज फुटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे शिक्षक वल्दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Football Player of Champawat
अखिल भारतीय सिर्विल सर्विसेज फुटबॉल के लिए चयनित शिक्षक रचित वल्दिया। - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़/चंपावत। दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 13 से 17 मार्च तक अखिल भारतीय सर्विसेज राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता प्रस्तावित है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के दो और चंपावत के एक शिक्षक भी फुटबॉल खेलेंगे। तीनों शिक्षक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के राजकीय हाईस्कूल नैनीभार में कार्यरत शिक्षक नितिन उप्रेती और जीआईसी मायालेख के शिक्षक राजेंद्र खोलिया और चंपावत के राजकीय हाईस्कूल छीनीगोठ के शिक्षक रचित वल्दिया को भी इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की फुटबॉल टीम में चुना गया है। इन शिक्षकों के चयन पर पिथौरागढ़ के सीईओ जितेंद्र सक्सेना, डीईओ बलराज रावत, खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन पंत, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप बिष्ट, भूपेंद्र चौहान आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

वहीं खटीमा निवासी छीनीगोठ चंपावत के शिक्षक रचित सेंटर फार्वर्ड की पोजिशन में खेलेंगे। वल्दिया दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 13 से 17 मार्च तक प्रस्तावित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राजकीय शिक्षक संघ चंपावत के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता, शिक्षक पल्लव जोशी, रवि बगोटी, त्रिलोचन जोशी टीसी गुरु, पवन कुमार, राजू बिष्ट, सुरेंद्र पाल, सीएस खोलिया, सुंदर सिंह बोरा, अकबर अली आदि ने शिक्षक वल्दिया को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक बंशीधर का राज्य की सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टीम में चयन
थल (पिथौरागढ़)। जूनियर हाईस्कूल धाराकौली के सहायक अध्यापक पाखूं निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी बंशीधर जोशी का चयन राज्य की सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टीम में हुआ है। 12 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए ट्रायल में शानदार खेल के आधार पर उन्होंने जगह बनाई है। 23 मार्च को पंजाब के पंचकूला में होने वाली प्रतियोगिता में जोशी उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन पर विधायक फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, अध्यापक गौरव भैंसोड़ा, दिनेश आर्या, नंदन बाफिला, चंचल बसेड़ा, प्रवीण कार्की, सुंदर महरा, सतीश जोशी, चंदन कोश्यारी, महेंद्र बिष्ट, देवेंद्र उपाध्याय ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed