फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Football Match in Lohaghat

जूप चंपावत ने लोहाघाट को पराजित कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Football Match in Lohaghat
लोहाघाट छमनियां स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय फुटबाल कप जीतने के बाद खुशी जतते जूप चंपावत के ख? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियाचौड़ स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय गलचौड़ा बाबा फुटबाल कप प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में जूप चंपावत की टीम लोहाघाट क्लब को हराकर ट्रॉफी जीती। आयोजन समिति की ओर से विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के पहले हाफ में लोहाघाट क्लब के प्रियांशु ने शानदार गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंतिम क्षणों में जूप के खिलाड़ी अजय ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। मैच का निर्णय पेनाल्टी शूट आउट के जरिये निकला। इसमें जूप चंपावत की टीम ने लोहाघाट क्लब को 4-2 से हराकर ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ढेक ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मोहित अधिकारी निर्णायक रहे। आयोजन में रितिक खर्कवाल, मयंक ओली, मंटू ओली, मुकुल ओली, अभिनव, विवेक, योगेश ओली, नवल चतुर्वेदी, हिमांशु ओली, दीपांशु आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

विद्या मंदिर ने जीती फुटबाल की ट्रॉफी
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंपावत ने जीता। खेल विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में विवेकानंद विद्या मंदिर की अंडर-14 टीम ने लोहाघाट को 4-3 से हराया। विद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ वर्मा, प्रधानाचार्य सुरेशानंद जोशी, पीटीआई सुरेश चौड़ाकोटी सहित पूरे विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। विद्यालय परिवार की ओर से टीम के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed