{"_id":"6148bf5d8ebc3eb3bc3e96df","slug":"football-in-lohaghat-champawat-news-hld438641819","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएफसी ने ढेक इलेवन को पराजित कर ट्राफी में किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएफसी ने ढेक इलेवन को पराजित कर ट्राफी में किया कब्जा
विज्ञापन
लोहाघाट में फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता टीमों के खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नशे के विरुद्ध जागरूकता के लिए लोहाघाट कप जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके फाइनल मुकाबले में एलएफसी ने ढेक इलेवन को पराजित कर ट्रॉफी में कब्जा जमाया। मनीष ढेक प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट रहे।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुषमा फर्त्याल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया। मैच शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जीवन में किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ ली।
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दूसरे हाफ के 10वें मिनट में बहादुर सामंत ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी, जो अंत तक कायम रही।
विज्ञापन
ढेक इलेवन की टीम को गोल उतारने के कई मौके मिले, जिसे वह भुना नहीं पाई। बहादुर सामंत मैन ऑफ द मैच और मनीष ढेक प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुने गए। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को तीन हजार रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को दो हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की।
देव स्पोर्ट्स लोहाघाट के रोहन देव की ओर से विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। रेफरी श्याम गिरि, लाइनमैन अनुराग और आयुष रहे।
प्रतियोगिता के संयोजक शिक्षक बृजेश ढेक, अजय मेहरा ने सभी का स्वागत किया। जीवन राय, साकेत पुनेठा, नितिन ढेक, चंचल पाटनी, नैतिक, अनुज, धुव, निखिल, रोहन, मोहित, सार्थक, योगेश ने सहयोग किया।