{"_id":"6169c5356fa0347b787b3ddd","slug":"football-in-banbasa-tanakpur-news-hld4415106146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में टनकपुर स्टेडियम रहा विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में टनकपुर स्टेडियम रहा विजयी
विज्ञापन
बनबसा चंदफार्म में फुटबाल खिलाड़ी अतिथियों के साथ।विज्ञप्ति
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। राज्य आंदोलनकारी स्व. गणेश राजा स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला टनकपुर स्टेडियम और चकरपुर के शिव क्लब के बीच खेला गया। इसमें टनकपुर स्टेडियम ने मैच 7-0 से जीत फाइनल में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किया।
चंदफार्म खेल मैदान में आयोजित गणेश राजा मेमोरियल फुटबाल मैच का पहला सेमीफाइनल मुकाबला टनकपुर स्टेडियम और शिव क्लब चकरपुर के बीच हुआ। इसमें टनकपुर स्टेडियम शुरू से ही शिव क्लब पर भारी पड़ा। टनकपुर स्टेडियम ने मैच 7-0 से जीत लिया। टनकपुर स्टेडियम के खिलाड़ी कौशल ने दो, अंकित, अनुराग, रिजवान, डब्लू, आकाश ने एक-एक गोल दागे।
रेफरी चंद्रशेखर चंद, लाइनमैन रोहित सिंह शाह, केवल सिंह रावत रहे। आंखों देखा हाल ललित कलौनी ने सुनाया। भीम सिंह स्कोरर रहे। गुदमी युवक मंगल दल के सचिव धीरज उपाध्याय ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को टनकपुर स्टेडियम एवं नेपाल की बाबाथान स्पोर्ट्स क्लब के बीच अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें टनकपुर स्टेडियम ने 3-0 से मैच जीत सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।