{"_id":"5fc91bad8ebc3e9bf00e2219","slug":"football-in-banabasa-tanakpur-news-hld406087645","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ीगोठ से टनकपुर पहुंची फुटबाल ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ीगोठ से टनकपुर पहुंची फुटबाल ट्राफी
विज्ञापन
बनबसा गढ़ीगोठ में खुशी मनाते फुटबाल खिलाड़ी अतिथियों के साथ।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल टनकपुर स्टेडियम ने जीत लिया। मुख्य अतिथि गोविंद सामंत ने विजेता और विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी ने उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे। नवनिर्मित गढ़ीगोठ हुड्डी ग्राउंड में पहली बार आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में क्षेत्र की 18 टीमों ने प्रतिभाग किया।
क्षेत्र के सुदूरवर्ती गढ़ीगोठ हुड्डी ग्राउंड में बृहस्पतिवार को गढ़ीगोठ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल के पहले हाफ में टनकपुर स्टेडियम के बाबू ने दो गोल कर टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में टनकपुर स्टेडियम ने एक गोल और किया। खेल के अंतिम क्षणों में गुदमी के भद्रकाली क्लब के राजू बिष्ट ने एक गोल किया। अंत में टनकपुर स्टेडियम ने 3-1 से मैच जीत लिया। मैच के रैफरी शुभम चंद, लाईन मैन हिमांशु चद व रब्बू बिष्ट थे।
इससे पूर्व बुधवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में भद्रकाली क्लब ने गढ़ीगोठ राजपूत क्लब और टनकपुर स्टेडियम ने बनबसा स्टेडियम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। वहां बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ज्याला, गजेंद्र सामंत, जसवंत बसेड़ा, दीपक बिष्ट, सूरज बिष्ट, कैलाश चंद, सोनू गोवाड़ी, पवन मेहता आदि थे।