{"_id":"696e6b100efda02b8700e39f","slug":"food-samples-were-taken-from-five-shops-champawat-news-c-229-1-shld1026-134452-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पांच दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पांच दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
Mon, 19 Jan 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में दुकान का निरीक्षण कर जानकारी लेतीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत : सूचना
लोहाघाट (चंपावत)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों से खाद्य पदार्थों के पांच सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
सोमवार को डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने मीना बाजार, पिथौरागढ़ रोड और खेतीखान रोड क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान एक खाद्य कारोबारी के एफएसएसएआई लाइसेंस का नवीनीकरण न कराए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान स्वामी को नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान चाय, दलिया, मसाले, कैचअप सहित कुल पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों को उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रतिष्ठानों में स्वच्छता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सहायक दिनेश फर्त्याल भी साथ रहे। संवाद