फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Follow rules in organizing fairs

मेलों के आयोजन में कराएं नियमों का पालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Follow rules in organizing fairs
चंपावत के एनआईसी केंद्र में मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
मेलों के आयोजन में कराएं नियमों का पालन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की कोविड-19 के कार्यो की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 से बचाव संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आने वाली बकरीद, सोमवती अमावस्या, मेलों आदि के आयोजन से पूर्व ही संबंधितों से वार्ता कर इनमें आने वाले लोगों को भी कोविड के नियमों का पालन करवाने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की संख्या में चिंता जताई। कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें, ताकि हम इस जंग को जीत सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले लोगों का पूरा डाटा तैयार करें, इस कार्य को महत्ता के साथ करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सुझाव रखा कि किसी भी व्यक्ति का यदि सैंपल लिया जाता है तो उसकी रिपोर्ट आने तक उन्हें घर न भेजा जाए। जिससे यदि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उनसे फैलने वाले संक्रमण को रोका जा सके। इस दौरान एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम टीएस मर्तालिया, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सीईओ आरसी पुरोहित, डीडीओ एसके पंत, एपीडी विम्मी जोशी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एनबी बचखेती, डीडीएमओ मनोज पांडेय आदि रहे।
फोटो 18 सीपीटी21 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed