फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Flood in Tanakpur

सूखीढांग के बृजनगर में दुकान और घरों के अंदर घुसा पानी और मलवा, लोगों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Flood in Tanakpur
सूखीढांग के बृजनगर में दुकानों के अंदर पानी और मलवा घुसने से परेशान लोग। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शुक्रवार रात हुई बारिश से टनकपुर-चंपावत राजमार्ग के प्रमुख यात्री पड़ाव सूखीढांग के बृजनगर में पानी और पहाड़ी का मलबा दुकानों और घरों के अंदर घुसने से लोग परेशान और दहशत में हैं। उन्होंने डीएम को पत्र भेज जल्द सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री शंकर जोशी ने बताया कि शुक्रवार रात हुई बारिश से बृजनगर के सामने की पहाड़ी में भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी का मलबा और पानी दुकानों और घरों के अंदर तक पहुंचने से जान-माल का खतरा हो गया है। उन्होंने बताया कि कई मकान और दुकानों की दीवारों में दरार पड़ गई है। इससे पानी का रिसाव होने से लोग घरों में रहने से डर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट, बुक डिपो समेत घनानंद जोशी, मनोज कुमार, विपिन चंद्र, मोहन चंद्र, मुकेश चंद्र, प्रकाश जोशी, योगेश बिष्ट, राधाबल्लभ, किशोर चंद्र, कैलाश जोशी की दुकान और आवासीय मकानों को खतरा हो गया है। उनका आरोप है कि बारहमासी सड़क निर्माण की ठेकेदार आरजीबी कंपनी ने पानी निकासी के लिए बृजनगर में सड़क के दोनों ओर बनाई गई नाली न सिर्फ घटिया गुणवत्ता की है, बल्कि पानी निकासी के लिए नाली में होल तक नहीं बनाए गए हैं। इससे सड़क का पानी और मलबा सीधे दुकानों और घरों में घुस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed