{"_id":"5f15c8c08ebc3e9fee66b8cd","slug":"flood-in-sharada-tanakpur-news-hld3904210108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को भी एक लाख क्यूसेक से बढ़ा शारदा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को भी एक लाख क्यूसेक से बढ़ा शारदा का जलस्तर
बनबसा बैराज पर शारदा नदी का जलस्तर।
- फोटो : TANAKPUR
Link Copied
बनबसा (चंपावत)। पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़कर एक लाख क्यूसेक से अधिक हो गया। जिससे यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स को बैराज पर से वाहनों की आवाजाही पर रोक लगानी पड़ी।
विज्ञापन
पहाड़ों में हुई वर्षा के बाद शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। दोपहर एक बजे नदी को जलस्तर सोमवार को अधिकतम 143321 क्यूसेक पहुंच गया जो प्रात: छह बजे 86096 क्यूसेक था। सुबह नौ बजे नदी का जलस्तर 92318 क्यूसेक पहुंच गया। करीब दस बजे बाद नदी का जलस्त एक लाख क्यूसेक से बढ़ने लगा जो 11 बजे 130638 क्यूसेक पहुंच गया था। बैराज के प्रभारी अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि नदी का पानी एक लाख क्यूसेक से कम होने पर बैराज पर वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नदी में मलबा आदि अधिक आने के कारण दो बजे से एक घंटे के लिए सफाई को नहर में पानी छोडना बंद किया गया था। नदी का पानी साफ होने के साथ ही नहर की जलापूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।